लंबी दूरी तक मार करने वाली अग्नि मिसाइल-5 का सफल परीक्षण



ओडिशा/नई दिल्ली, 10 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सतह से सतह पर लंबी दूरी तक मार करने वाली और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया गया। मिसाइल को ओडिशा तट के समीप डा• अब्‍दुल कलाम द्वीप से मोबाइल लांचर के जरिए प्रक्षेपित किया गया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में प्रक्षेपण की पूरी प्रक्रिया का संचालन और निगरानी सामरिक बल कमान ने की।

मिशन के सभी उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए। आज का यह परीक्षण पूर्व में किए गए कई सफल परीक्षणों के बाद हुआ है। इससे देश की प्रतिरक्षा क्षमता को और मजबूती मिली है। अग्नि-5, वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से निर्मित स्वदेशी मिसाइल है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News