फॉर्म जीएसटीआर-9, जीएसटीआर-9ए और जीएसटीआर-9सी दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च, 2019 की गई



नई दिल्ली, 10 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सक्षम प्राधिकरण ने फॉर्म जीएसटीआर-9, फॉर्म जीएसटीआर-9ए और फॉर्म जीएसटीआर-9सी दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च, 2019 करने का निर्णय लिया है। ये फॉर्म जल्‍द ही जीएसटी से जुड़े साझा (कॉमन) पोर्टल पर उपलब्‍ध कराये जायेंगे। संबंधित आदेश जारी करने की तैयारी की जा रही है।

इससे पहले फॉर्म जीएसटीआर-9 और फॉर्म जीएसटीआर-9ए को अधिसूचित किया गया था, जिसके लिए दिनांक 4 सितम्‍बर, 2018 को जारी अधिसूचना संख्‍या 39 / 2018 – केन्‍द्रीय कर देखें। वहीं, दूसरी ओर जीएसटीआर नियमों के तहत फॉर्म जीएसटीआर-9सी को अधिसूचित किया गया था जिसके लिए दिनांक 13 सितम्‍बर, 2018 को जारी अधिसूचना संख्‍या 49/2018-केन्‍द्रीय कर देखें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News