डॉ• बी• आर• अम्बेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्र की श्रद्धांजलि



नई दिल्ली, 06 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में राष्ट्र ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ• बी• आर• अम्बेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने सवेरे संसद भवन परिसर के लॉन में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी डॉ• बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, कृष्णपाल गुर्जर, विजय सांपला तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।

समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत स्वशासी संगठन अम्बेडकर फाउंडेशन द्वारा किया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News