राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौधा रोपण



05 अक्टूबर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस बार मानसून में राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दस लाख पौधे लगाए। इनमें छायादार मार्ग पर करीब चार लाख पौधे लगाए गए और करीब छह लाख पौधे राजमार्ग के बीचों-बीच लगाए गए। पौधे लगाने का यह अभियान स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदान करते हुए स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एनएचएआई के क्रियाकलापों का हिस्सा है। मानसून के दौरान यह अभियान नियमित आधार पर चलाया गया और उसके बाद भी पानी डालकर और पौधों का रख-रखाव करते हुए जारी रहा। पौधा रोपण का कार्य राजमार्ग विकास परियोजना का अभिन्न हिस्सा है अतः यह सुनिश्चित करता है कि हमारे राजमार्ग स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त रहें।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News