चिकित्‍सा सेवाओं पर सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा सेवा महानिदेशालय का पहला सम्‍मेलन



नई दिल्ली, 01 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सेना से जुड़ी चिकित्‍सा सेवाओं पर सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा सेवा महानिदेशालय का पहला सम्‍मेलन आज यहां आयोजित किया गया। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा सेवा के समक्ष मौजूदा चुनौतियों से निपटने के उपायों तथा चिकित्‍सा सेवा से जुड़े सैन्‍य अधिकारियों के अनुभवों का लाभ लेने के तरीकों का पता लगाना था। इस सम्‍मेलन में रक्षा चिकित्‍सा सेवा से जुड़े 34 पूर्व अधिकारी और मौजूदा वरिष्‍ठ अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया।

वरिष्‍ठ कर्नल कमांडेंट एएमसी लेफ्टिनेंट जरनल बिपिन पुरी ने सम्‍मेलन में आये प्रतिनिधियों का स्‍वागत किया और सेना चिकित्‍सा कोर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

सेना की चिकित्‍सा सेवा ईकाई का 250 वर्षों से भी ज्‍यादा पुराना गौरवशाली इतिहास रहा है। इसने न सिर्फ सेना को अहम् चिकित्‍सा सेवाएं उपलब्‍ध कराई हैं, बल्कि गुणवत्‍तायुक्‍त स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में भी अग्रणी रहा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News