पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो डॉ• आनंदस्वरूप गुप्ता व्याख्यान तथा जांच एजेंसियों के प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा



नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) गुरुवार 29 नवम्बर को नई दिल्ली में डॉ• आनंदस्वरूप गुप्ता स्मृति व्याख्यान तथा जांच एजेंसियों के प्रमुखों के दूसरे द्वि-वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

29 नवंबर, 2018 को उद्घाटन सत्र में सीबीआई के पूर्व निदेशक डी• आर• कार्तिकेयन ‘नए अपराधों के युग में समावेशी पुलिस व्यवस्था’ विषय पर आनंदस्वरूप गुप्ता स्मृति व्याख्यान देंगे। उच्चतम न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी• लोकुर समापन भाषण देंगे।

दो दिन के सम्मेलन का विषय है ‘नए अपराधों के युग में पुलिस जांचकर्ताओं का क्षमता सृजन’। दो दिन के सम्मेलन में विभिन्न कानूनी पहलुओं, प्रक्रियाओं तथा जांच में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श किया जाएगा ताकि जांच की गुणवत्ता में सुधार हो सके और कारगर तरीके से मुकदमें चलाए जा सकें। अभियोजन कार्य किया जा सके। सम्मेलन में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), वित्तीय आसूचना इकाई (एफआईयू), गंभीर धोखाधड़ी जांच अधिकारी (एसएफआईओ) तथा वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) जैसी केन्द्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारियों के साथ-साथ राज्य अपराध शाखाओं तथा आर्थिक अपराध शाखा (ईओडबल्यू), विशेष कार्यबल (एसटीएफ) जैसी राज्य पुलिस जांच एजेंसियों के प्रमुख भाग लेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News