प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में तूफान के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया



नई दिल्ली/तमिलनाडु, 17 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में तूफान के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा,“तमिलनाडू के कुछ हिस्सों में तूफान की स्थिति के कारण जिन लोगों की जानें गई हैं, उनके परिवारजनों के साथ मेरी सहानुभूति है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ हो जाने की प्रार्थना करता हूँ। तूफान के बाद सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में अधिकारीगण कार्य कर रहे हैं।

मैने राज्य में तूफान की स्थिति से उत्पन्न हालात के संबंध में तमिलनाडू के मुख्यमंत्री थिरू एडाप्पडी के• पलानीस्वामी से बात की है मैने उन्हें सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मैं तमिलनाडु के लोगों की सुरक्षा एवं कल्याण की कामना करता हूं।”

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News