नई दिल्ली, 17 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
‘नवरत्न’ रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत सरकार को कुल मिलाकर 200 प्रतिशत लाभांश दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एम• वी• गोवतामा ने गुरुवार 15 नवम्बर को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 64.41 करोड़ रुपये (40 प्रतिशत) के अंतिम लाभांश का चेक दिया। यह लाभांश भारत के राष्ट्रपति द्वारा धारित शेयरों पर देय है। भारत सरकार को 160 प्रतिशत (प्रति इक्विटी शेयर 1 रुपये के अंकित मूल्य पर) का अंतरिम लाभांश फरवरी 2018 में दिया गया था।