कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स द्वारा अल्ट्रा-साइकिल अभियान



नई दिल्ली, 15 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स ने अपने प्लेटनियम जयंती समारोह के उपलक्ष्य में अल्ट्रा-साइकिल अभियान की शुरूआत की। अभियान को सिकंदराबाद से 15 अगस्त, 2018 को झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस दौरान यह अभियान देश के सभी राज्यों से गुजरते हुए 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

अब तक अभियान ने 18,350 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। टीम ने अभियान का अगला चरण शुरू कर दिया है। इस दौरान वह ‘स्वर्ण चतुर्भुज’ से होकर गुजरेगा। अभियान का लक्ष्य है कि 5,918 किलोमीटर की यह दूरी कम से कम समय में तय करके नया रिकॉर्ड स्थापित करे। इसके पूर्व उसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह कारनामा दर्ज कराया था। इस बार अभियान ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य तय किया है। अभियान दल को नई दिल्ली के राजपथ से आज 15 नवबंर, 2018 को सुबह कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल के• के• अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News