पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति



नई दिल्ली/पंजाब, 22 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उपराष्ट्रपति एवं पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एम• वेंकैया नायडु ने पंजाब विश्वविद्यालय के अगले कुलपति के रूप में प्रोफेसर राज कुमार की नियुक्ति की है। प्रोफेसर राज कुमार वर्तमान में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डीन एवं प्रबंधन अध्ययन संस्थान के विभागाध्यक्ष हैं।

पंजाब विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति अरुण कुमार गोवर कार्यकाल 22 जुलाई, 2018 को समाप्त हो रहा है। उपराष्ट्रपति एवं पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने 27 जून, 2018 को संभावित उम्मीदवारों में से पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति के पद के लिए एक उपयुक्त नाम का चयन करने के लिए तीन नामों का एक पैनल बनाने के लिए एक चयन समिति का गठन किया था।

चयन समिति ने विभिन्न आवेदनों पर विचार करने एवं नौ आवेदकों के साक्षात्कार के बाद 17 जुलाई, 2018 को उपराष्ट्रपति एवं पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के विचारार्थ तीन नामों का एक पैनल प्रस्तुत कर दिया।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की