बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान एवं खेलो इंडिया खेलो : चंडीगढ़ में फोटो प्रदर्शनी



चंडीगढ़, 24 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने अधिक से अधिक लड़कियों को फोटो पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित करने की जरुरत पर बल दिया क्योंकि फोटो पत्रकार प्राकृतिक तरीके से वास्तविकता को चित्रित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं।

23 जून को वे चंडीगढ़ में फोटो पत्रकार कल्याण संगठन द्वारा आयोजित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान एवं खेलो इंडिया खेलो‘ पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद फोटो पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

फोटो पत्रकार कल्याण संगठन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने सामाजिक चिंता के मुद्वों को रेखांकित करने में संगठन द्वारा शुरु किए गए कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने इस अवसर पर मीडिया से जुड़े व्यक्तियों से भी बातचीत की।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की