नई दिल्ली, 22 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● रेल मंत्रालय ने आरपीएफ/आरपीएसएफ में 9739 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए
रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे सुरक्षा विशेष बल में कॉन्सटेबल के 8619 पदों (4403 पुरुष और 4216 महिला) और उप-निरीक्षकों (819 पुरुष और 301 महिला) के 1120 पदों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 19- 25 मई, 2018 के रोजगार समाचार संस्करण को देखें या प्रामाणिक विवरण के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.indianrailways.gov.in/railwayboard/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,304,366,533,2015) पर जाएं।