अप्रैल 2018 के लिए ‘जीएसटीआर-3बी’ फॉर्म में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई



नई दिल्ली, 18 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

करदाताओं के हित में अप्रैल 2018 के लिए ‘जीएसटीआर-3बी’ फॉर्म में रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि दो दिन या‍नी 22 मई 2018 तक आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अधिसू‍चना जल्‍द ही प्रकाशित की जाएगी।

इससे पहले सक्षम प्राधिकरण के संज्ञान में यह लाया गया था कि अप्रैल 2018 के लिए ‘जीएसटीआर-3बी’ फॉर्म को दाखिल करने के दौरान करदाताओं को कुछ विशेष तकनीकी समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्‍या सुलझाने के लिए संबंधित सिस्‍टम पर आपातकालीन रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News