ओमान भारत संयुक्‍त व्‍यवसाय परिषद के सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री से भेंट की



नई दिल्ली, 16 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ओमान से आये लगभग 30 युवा कारोबारियों के एक समूह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की। ये कारोबारी ओमान भारत संयुक्‍त व्‍यवसाय परिषद के सदस्‍य हैं।

इन सदस्‍यों ने दोनों देशों के लंबे इतिहास के साथ-साथ आपसी समुद्री सम्‍पर्कों पर भी अपने विचार साझा किये।

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने रमजान के पवित्र महीने के शुभारंभ के अवसर पर ओमान के सुल्‍तान के साथ-साथ वहां की जनता को बधाई दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News