सीमा बल संगठन संस्थापना दिवस मनाएगा



नई दिल्ली, 06 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सीमा बल संगठन (बीआरओ) 7 मई 2018 को अपना संस्थापना दिवस मना रहा है। देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में ढांचागत विकास के क्षेत्र में अग्रणी संगठन बीआरओ राष्ट्र की 58 वर्षों की गौरवशाली सेवा का समारोह मना रहा है। 1960 में अपनी शुरुआत के बाद से यह संगठन दो परियोजनाओं से बढ़ कर 19 परियोजनाओं तक विस्तारित हो चुका है। इसका फोकस हमेशा ही बढ़ी हुई उत्पादकता और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर रहा है।

इस अवसर पर बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों एवं बीआरओ जवानों को बधाई दी और संगठन के सभी रैंकों से नई ऊर्जा एवं समपर्ण के साथ उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ते रहने की अपील की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News