मार्शल अर्जन सिंह स्मारक अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट



नई दिल्ली, 06 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय वायु सेना के दिवंगत मार्शल अर्जन सिंह डीएफसी भारतीय वायु सेना के पहले और एकमात्र 'पंचसितारा' रैंक अधिकारी थे जो हॉकी खेल के जबर्दस्त प्रेमी थे। भारतीय वायु सेना की कहानियां हमेशा से वायु सेना के योद्धाओं के लिए एक प्रेरणा रही हैं और वे न केवल युद्ध भूमि में बल्कि खेल संबंधी गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

पहला ‘मार्शल अर्जन सिंह स्मारक‘ अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन महान जवानों को सम्मानित करने के लिए भारतीय वायु सेना नियंत्रण बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।

हॉकी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एवं इसके महत्व को फिर से बहाल करने के लिए चंडीगढ़ में 07 मई, 2018 से 12 मई, 2018 तक 16 टीमों ( देश की 8 उत्कृष्ट क्लब टीमों का सशस्त्र बलों एवं अर्ध सैन्य बलों की आठ टीमों के साथ) को जोड़ते हुए एक राष्ट्रीय स्तर टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ पीवीएसएम एवीएसएम वाईएसएम वीएम एडीसी 12, 2018 को आयोजित होने वाले पहले मैच के मुख्य अतिथि होंगे। पूर्वानुलोकन एवं प्रेस कांफ्रेस का आयोजन 06 मई, 2018 को किया गया। खेल का आनंद लेने और इस अवसर पर उपस्थित रहने के लिए विख्यात खेल हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

भारतीय वायु सेना हमेशा से खेलों को बढ़ावा देने में अग्रणी रही है। हाल में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय वायु सेना ने 03 पदक प्राप्त करने में योगदान दिया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News