नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● पृथ्वी दिवस पर, प्रधानमंत्री ने एक बेहतर ग्रह के सृजन की दिशा में प्रतिबद्धता दुहराई
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ पृथ्वी दिवस पर, आईये, भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर ग्रह के सृजन की दिशा में प्रतिबद्धता दुहराएं। आईये, साथ मिल कर जलवायु परिवर्तन के प्रकोप को कम करने का प्रयास करें। यह माँ पृथ्वी को हमारी तरफ से कृतज्ञता की अभिव्यक्ति होगी।
मैं उन सभी व्यक्तियों एवं संगठनों को बधाई देता हूं जो प्रकृति के साथ समन्वय को बढ़ावा देने एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे हैं।