सेना चिकित्सा प्रमुख ने डॉ• जितेंद्र सिंह से मुलाकात की



नई दिल्ली, 19 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सेना चिकित्सा प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ• जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और देश में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विषयों पर बातचीत की।

जनरल पुरी ने कार्मिक मंत्रालय के अंतर्गत सेना के अधिकारियों के लिए लोक प्रशासन में एडवांस प्रोफेशनल कार्यक्रम से संबंधित विषय पर बातचीत की। उन्होंने अनुरोध किया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध निर्धारित समय बढ़ाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक सेना के अधिकारी शामिल किए जा सकें।

जनरल पुरी ने सेना के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने तथा उनकी सेवा निवृत्ति आयु सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सेवा निवृत्ति की 65 वर्ष की आयु के बराबर करने के बारे में अपनी राय व्यक्त की। जनरल पुरी ने डॉ• जितेन्द्र सिंह के साथ देश में स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों में सुधार, विशेष करके सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं में सुधार, के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News