हर राज्‍य की विशेष खूबियों को ध्‍यान में रखते हुए उनकी राजकोषीय जरूरतों का अलग से आकलन किया जाएगा : एन• के• सिंह



नई दिल्ली, 19 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्‍यों की बढ़ती अपेक्षाओं के साथ अल्‍प विकसित राज्‍यों को वित्‍तीय अंतरण की आवश्‍यकता को संतुलित करें : पनीरसेल्‍वम

● तमिलनाडु के उप मुख्‍यमंत्री एवं वित्‍त मंत्री ओ• पनीरसेल्‍वम की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज 15वें वित्‍त आयोग से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और आयोग के विचारार्थ विषयों (टीओआर) के संबंध में अपना दृष्टिकोण रखा

● भारत की समृद्धि में उल्‍लेखनीय योगदान करने वाले तमिलनाडु जैसे प्रगतिशील राज्‍य पर आयोग निश्चित रूप से विशेष ध्‍यान देगा : एन• के• सिंह

लोकसभा के उपाध्यक्ष एम• थम्बीदुरई सहित अन्‍नाद्रमुक के 40 से भी अधिक सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्‍य की आम जनता के उत्‍थान के लिए तमिलनाडु द्वारा किए गए प्रयासों और जुटाए गए संसाधनों के बारे में एक बैठक में बताया जो लगभग 35 मिनट चली। इन सांसदों ने आयोग से आग्रह किया कि वह बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्‍यों की बढ़ती अपेक्षाओं और उम्‍मीदों को पूरा करने के साथ अल्‍प विकसित राज्‍यों को वित्‍तीय अंतरण करने की जरूरत को संतुलित करे।

आयोग के अध्‍यक्ष एन• के• सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्‍वागत किया और उसके सदस्‍यों की सराहना की। उन्‍होंने इन सांसदों को आश्‍वासन दिया कि प्रत्‍येक राज्‍य की राजकोषीय जरूरतों का अलग से आकलन किया जाएगा और उनकी विशेष खूबियों को ध्‍यान में रखा जाएगा। उन्‍होंने कहा कि भारत की समृद्धि में उल्‍लेखनीय योगदान करने वाले तमिलनाडु जैसे प्रगतिशील राज्‍य पर आयोग निश्चित रूप से विशेष ध्‍यान देगा। तमिलनाडु राज्‍य के लिए आयोग के दौरे को सितंबर महीने के आखिर में अंतिम रूप दिया गया था।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News