नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● प्रधानमंत्री ने तेजस्विनी सावंत को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेजस्विनी सावंत को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “दो दिन में दो पदक! महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई तेजस्विनी सावंत। हमें इस बात की भी खुशी हुई है कि उन्होंने फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड स्थापित किया है।”
● प्रधानमंत्री ने अंजुम मौडगिल को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में रतज पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंजुम मौडगिल को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के लिए अंजुम मौडगिल पर हमें गर्व है।”