रेलवे बोर्ड ने रेल भवन में 63वां रेलवे सप्‍ताह मनाया



नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● अश्विनी लोहानी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की और मेरिट प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्‍कार प्रदान किए

रेलवे बोर्ड का 63वां रेलवे सप्‍ताह कार्यक्रम 11 अप्रैल, 2018 को नई दिल्‍ली स्थित रेल भवन में आयोजित किया गया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की और वित्‍त वर्ष 2017-18 के दौरान उल्‍लेखनीय प्रदर्शन के लिए रेलवे बोर्ड के पदाधिकारियों को मेरिट प्रमाण पत्र और नकद पुरस्‍कार प्रदान किए। रेलवे बोर्ड के अन्‍य सदस्‍य और वरिष्‍ठ अधिकारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अश्विनी लोहानी ने रेलवे बोर्ड के ईआरबी-III और टीसी-I सेक्‍शन (संयुक्‍त रूप से) को रनिंग एफिशिएंसी शील्‍ड प्रदान की, जिनका चयन दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने, मामलों के त्वरित निपटान और अभिलेखों (रिकॉर्ड) का रख-रखाव उत्‍कृष्‍ट ढंग से करने के लिए ‘बेस्‍ट केप्‍ट सेक्‍शन’ के रूप में किया गया है। इसके अलावा उत्‍कृष्‍ट ढंग से रख-रखाव सुनिश्चित करने वाले दो अन्‍य अनुभागों (सेक्‍शन) को मेरिट प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्‍कार प्रदान किए गए।

वित्‍त वर्ष 2017-18 के दौरान उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए रेलवे बोर्ड के 69 पदाधिकारियों को मेरिट प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्‍कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्रों के अलावा 52 नकद पुरस्‍कार खिलाडि़यों को और 10 नकद पुरस्‍कार सांस्‍कृतिक कलाकारों को अंतर मंत्रालय और अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए गए। इसके अलावा, तीन नकद पुरस्‍कार रेल भवन के बागवानी कर्मचारियों को उनके उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए दिए गए। इसके साथ ही रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट (टीए), चंडीगढ़ को सर्वोत्‍तम रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट (टीए) के लिए चेयरमैन रेलवे बोर्ड ट्रॉफी दी गई।

पुरस्‍कारों का विवरण

1.

‘बेस्‍ट केप्‍ट सेक्‍शन’ के लिए : 2

सराहनीय कार्य के लिए : 69

खेल-कूद : 52@

सांस्‍कृतिक गतिविधियां : 10#

बागवानी : 3

कुल पुरस्‍कार : 136

● व्‍यक्तिगत पुरस्‍कार – 41, समूह पुरस्‍कार – 11

● व्‍यक्तिगत पुरस्‍कार – 9, समूह पुरस्‍कार – 01

2.

सर्वोत्‍तम रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट (टीए) के लिए सीआरबी ट्रॉफी – रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट (टीए), चंडीगढ़।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News