राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप की शुरूआत



नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप की शुरूआत की। इस अवसर पर आयोग के अध्‍यक्ष, सदस्‍य और विभाग के अन्‍य अधिकारी मौजूद थे। श्री गहलोत ने आयोग को उसकी नई वेबसाइट के लिए बधाई दी और आशा व्‍यक्‍त की कि नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप की मदद से आयोग को याचिकाकर्ताओं की शिकायतों को प्रभावशाली तरीके से दूर करने में मदद मिलेगी।

राष्‍ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की तत्‍कालीन वेबसाइट यूजर फ्रैंडली नहीं थी। सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता विभाग की सलाह पर आयोग ने स्‍वयं नई वेबसाइट तैयार करने का कार्य हाथ में लिया। नई वेबसाइट यूजर फ्रैंडली है और इसे सरकार के आधिकारिक वेबसाइट नियमों के अनुसार तैयार किया गया है। यह एक विस्‍तृत वेबसाइट है, जिसमें आयोग के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई है। साथ ही शिकायतें दर्ज कराने के तरीके, अध्‍यक्ष और सदस्‍यों द्वारा किये जाने वाले दौरों का विवरण दिया गया है। याचिकाकर्ता वेबसाइट पर अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और उसके बाद अपनी शिकायतों की स्थिति का पता लगा सकते हैं। साथ ही याचिकाकर्ता आयोग के ऐप का इस्‍तेमाल करते हुए अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोनों के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। ऐप गूगल प्‍ले स्‍टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News