गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी कर आयोजित भारत बंद के लिए सभी राज्यों से एहतियाती उपाय करने को कहा



नई दिल्ली, 09 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● गृह मंत्रालय ने परामर्श जारी कर 10 अप्रैल को आयोजित भारत बंद के लिए सभी राज्यों से एहतियाती उपाय करने को कहा

गृह मंत्रालय ने कुछ समूहों द्वारा सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल 2018 को भारत बंद के आह्वान को ध्यान में रखते हुए परामर्श जारी कर सभी राज्यों से एहतियाती उपाय करने को कहा है।

गृह मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि वे सुरक्षा के मजबूत इंतजाम करें और किसी भी अप्रिय वारदात को रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी करने सहित उचित प्रबंध करें। सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने को कहा गया है, ताकि जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

परामर्श में जोर देकर कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News