नई दिल्ली, 07 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● प्रधानमंत्री ने सतीश कुमार शिवलिंगम को पुरुषों के 77 किलोग्राम वर्ग भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारोत्तोलक सतीश कुमार शिवलिंग को राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत के भारोत्तोलक पदक तालिका में हमारे स्थान को भी ऊपर उठा रहे हैं। सतीश कुमार शिवलिंगम ने 77 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर बढ़िया काम किया है। लगातार 2 राष्ट्रमण्डल खेलों - ग्लासगो 2014 और गोल्ड कोस्ट 2018 में स्वर्ण पदक जीत कर तक वो इतिहास में दर्ज हो चुके हैं।"
● प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को शुभकामनायें दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुभकामनायें दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "अच्छा स्वास्थ्य मानव प्रगति की आधारशिला है। इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैं शुभकामना देता हूं कि आप सभी पूर्ण रूप से स्वस्थ बने रहें और विकास की नयी ऊंचाइयों को पार करते रहें।
मैं 'सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा दायरा: सभी के लिये, सभी जगह' विषय वस्तु का स्वागत करता हूं जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं अन्यों ने चुना है। सभी के लिये स्वास्थ्य सुरक्षा की तलाश ने ही हमें आयुष्मान भारत योजना बनाने के लिये प्रेरित किया जो कि विश्व में सबसे बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम है।"