ईस्टर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की बधाई



नई दिल्ली, 31 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि...

ईस्टर के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में रहने वाले ईसाई समुदाय के सदस्यों को बधाई और शुभकामनायें देता हूं।

यीशु मसीह के नवजीवन का पवित्र दिन ईस्टर हमारे हृदय में खुशी और धैर्य का भाव जगाता है। यीशु की शिक्षायें विभिन्न पंथों के बीच समानता का मार्ग दिखायें और शांति व भाईचारे को बढ़ावा दें।

मुझे विश्वास है कि यह पर्व हमारे अन्दर एकता की भावना पैदा करेगा और हमारे राष्ट्र के साथ-साथ हमारे साझे समाज की बेहतरी तथा समृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धिता को सुदृढ़ करेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News