महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने लोगों को बधाई दी



नई दिल्ली, 29 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई दी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘भगवान महावीर का शांति, अहिंसा और सद्भाव का संदेश हमारे लिए महान प्रेरणा स्रोत है’’।


(●) टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबट ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

अमरीका के टेक्सास प्रांत के गवर्नर ग्रेग अबट ने बुधवार 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन दिनों वे एक व्यापार मिशन के साथ भारत की यात्रा पर हैं।

बैठक के दौरान भारत-अमरीकी कार्यनीतिक भागीदारी में बढ़ोतरी की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार और वाणिज्य, ऊर्जा, उद्योग, शिक्षा और लोगों के बीच परस्पर सम्पर्कों के क्षेत्र में टेक्सास के साथ बढ़ते संबंधों के महत्व को रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने परस्पर संबंध और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

गवर्नर अबट ने अपने प्रांत टेक्सास और समूचे अमरीका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के योगदान की सराहना की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News