पिछले 50 दिनों में 50 हाफ मैराथन आयोजित किए गए



नई दिल्ली, 22 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● भारतीय सेना के ईएमई के सैन्‍य दल द्वारा पिछले 50 दिनों में 50 हाफ मैराथन आयोजित किए गए

आर्मी स्‍टाफ के वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल अहलावत एवं मेजर संदीप कुमार, जिन्‍होंने 1055 किमी दौड़ने का बेहद दुष्‍कर एवं चुनौतीपूर्ण दायित्‍व को पूर्ण किया, के नेतृत्‍व में ‘ईएमई अल्‍ट्रा रन’ की टीम को झंडी दिखाई। उन्‍होंने बेशुमार टीम भावना, संकल्‍प एवं लगन प्रदर्शित करने पर टीम को बधाई दी।

‘ईएमई अल्‍ट्रा रन’ 01 फरवरी, 2018 को आरंभ हुआ था। इस दौड़ का आयोजन इस वर्ष ईएमई के सैन्‍य दल द्वारा प्‍लेटिनम जुबली मनाने के लिए किया जा रहा है।

ईएमई के सैन्‍य दल के पूर्व सैनिक पद्म श्री मुरलीकांत राजाराम पेटकर जिन्‍हें, उनके व्‍यापक योगदान एवं अनगिनत खेल स्‍पर्धाओं में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन के लिए 20 मार्च, 2018 को पद्म श्री से सम्‍मानित किया गया, इस अवसर पर उपस्थित थे।

लेफ्टिनेंट जनरल के के अग्रवाल, डीजी ईएमई ने अल्‍ट्रा रन टीम को असाधारण पराक्रम दिखाने पर बधाई दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News