16 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का मणिपुर दौरा



15 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 मार्च, 2018 को मणिपुर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री इम्‍फाल स्थित मणिपुर विश्‍वविद्यालय में इंडियन साइंस कांग्रेस के 105वें सत्र में उद्घाटन भाषण देंगे। इम्‍फाल इसके साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बन जाएगा।

लुवांगसंगबम स्थित लुवांगपोक्‍पा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय खेल विश्‍वविद्यालय, 1000 आंगनवाड़ी केन्‍द्रों, शिक्षकों, डॉक्‍टरों एवं नर्सों के लिए 19 आवासीय परिसरों और अन्‍य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री इसके साथ ही लुवांगपोक्‍पा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रानी गाइदिन्ल्यू पार्क और अन्‍य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News