भारतीय रेल : “रेल गुड वर्क पोर्टल”



नई दिल्ली, 15 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● भारतीय रेल कर्मचारियों को अपने उत्तम कार्य साझा करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए डिजिटल हुई

अपनी परिवर्तन यात्रा को जारी रखते हुए भारतीय रेल ने अपने कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्तम कार्यों को साझा करने के लिए कर्मचारियों के वास्ते “रेल गुड वर्क पोर्टल” नाम से ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। इसके जरिये अन्य इकाइयों को भी इन उत्तम कार्यों का तेजी से अनुसरण करने को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

इससे भारतीय रेल के विभिन्न क्षेत्रों, उत्पादन इकाइयों और प्रभागों के कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए उत्तम कार्यों को स्वतंत्रता से साझा करने का प्रोत्साहन मिला है। फरवरी, 2018 की शुरूआत में इस पोर्टल के शुभारंभ से लेकर एक महीने के भीतर सभी रेल क्षेत्रों के कर्मचारियों द्वारा 600 से अधिक उत्तम कार्यों को साझा किया गया। कर्मचारी सुरक्षा में सुधार, लागत में कमी, संचालन, प्रबंधन में सुधार, उपभोक्ताओं के अच्छे अनुभव, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण में सुधार एवं डिजिटल पहलों तथा मानव संसाधन विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों का उत्साहपूर्वक ब्यौरा देकर उन्हें साझा कर रहे हैं।

कर्मचारी पोर्टल पर चित्र/ स्कैच की मदद से उत्तम कार्यों के उदाहरण अपलोड कर रहे हैं। उत्तम कार्य करने वाले रेल इकाई के व्यक्ति का नाम, मोबाइल नम्बर और ई-मेल आईडी भी पोर्टल पर उपलब्ध है, ताकि उस उत्तम कार्य के बारे में और अधिक जानकारी लेने के लिए उस कर्मचारी से संपर्क किया जा सके।

यह पोर्टल रेलवे के फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदर्शित करने का असाधारण मंच है। इससे इन कार्यों का अनुसरण पूरी भारतीय रेल के अन्य क्षेत्रों और विभागों में भी किया जा सकता है। आने वाले समय में यह मंच रेल व्यवस्था को समर्थ बनाने का कार्य करेगा तथा रेलवे कर्मचारियों में आत्मविश्वास भरेगा तथा उन्हें गर्व की अनुभूति कराएगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News