सशस्‍त्र बलों के वित्‍तीय अधिकार बढ़ाये गए



नई दिल्ली, 14 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सशस्‍त्र बलों के वाइस चीफ ऑफ स्‍टॉफ के जरूरी रक्षा वस्‍तुओं की खरीद से संबंधित वित्‍तीय अधिकारों को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। ऐसा सशस्‍त्र बलों की संचालन जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए किया गया है। इसके तहत रक्षाबलों को प्रोप्राइटी आर्टिकल सर्टिफिकेट (पीएसी) और सिंगल टेंडर इन्‍क्‍वायरी (एसटीई) के तहत जरूरी वस्‍तुएं खरीदने के अधिकार को बढ़ाया गया है। अभी तक इसकी सीमा पीएसी के मामले में 50 और एसटीई के मामले में 5 फीसदी तक सीमित थी।

नये आदेश के तहत वाइस चीफ ऑफ स्‍टॉफ के लिए पीएसी के तहत निविदाएं मंगाने का अधिकार प्रतिस्‍पर्धी निविदाएं मगांये जाने के अधिकार के बराबर कर दिया गया है। एसटीई के मामले में यह अधिकार प्रतिस्‍पर्धी निविदाओं के 50 फीसदी के बराबर कर दिया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News