प्रधानमंत्री ने चार राज्‍यों में खुले में शौच कार्यों की दिशा में प्रगति की समीक्षा की



नई दिल्ली, 13 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चार राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और जम्‍मू-कश्‍मीर के कलक्‍टरों के साथ बैठक की। उन्‍होंने इनमें से प्रत्‍येक राज्‍य में खुले में शौच कार्यों की दिशा में प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने राज्‍यों को स्‍वच्‍छ भारत और स्‍वच्‍छता उद्देश्‍यों की दिशा में अब तक किए गए कार्यों के बारे में अपने विचार और अनुभव बांटने के लिए प्रोत्‍साहित किया। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए महात्‍मा गांधी के 150वें जन्‍म दिन से अच्‍छा प्रेरणा स्रोत नहीं हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्‍तर पर दल गठित किए जाने चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मिशन को जन आंदोलन में बदलने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जागरूकता पैदा करने में छात्र और स्‍कूली बच्‍चे महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News