देश के कुछ इलाकों में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा व रोकने के लिए राज्यों हेतु परामर्श



नई दिल्ली, 07 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) प्रधानमंत्री ने देश के कुछ इलाकों में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा की

● गृहमंत्री से चर्चा में कहा-दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के कुछ इलाकों में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। देश के कुछ क्षेत्रों में मूर्तियों को गिराने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की और ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा की है। गृह मंत्रालय ने तोड़फोड़ की ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया है। गृह मंत्रालय ने राज्‍यों से कहा है कि वे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाएं। ऐसी घटनाओं में लिप्‍त लोगों के खिलाफ संबंधित नियमों के अंतर्गत मामले दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


(●) गृह मंत्रालय का तोड़फोड़ की घटनाओं को रोकने के लिए राज्यों हेतु परामर्श

देश के कुछ इलाकों से मूर्तियों की तोड़-फोड़ की घटनाओं की शिकायत मिली है। गृह मंत्रालय ने ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐसी घटनाओं को नकारते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

गृह मंत्रालय ने राज्‍यों से कहा है कि वे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्‍यक उपाय करें। ऐसी घटनाओं में लिप्‍त लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई और इससे संबंधित नियमों के अधीन मामले दर्ज किए जाने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी गृहमंत्री से इस संबंध में चर्चा की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News