प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया



नई दिल्ली, 06 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● प्रधानमंत्री ने बिहार में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वाले लोगों के प्रति दुख और संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा, "बिहार के अररिया में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख हुआ। मेरी संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"


● प्रधानमंत्री ने गुजरात दुर्घटना के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में हुई दुर्घटना में मरने वालों के प्रति दुख और अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा, “जिन लोगों ने गुजरात में रनघोला के नजदीक हुई दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके लिए मेरी संवेदना है। यह दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।“

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News