छोटी सी आशा में दिखी बड़ी आशा



---संतोष यादव, दिल्ली, 06 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़

देश की राजधानी दिल्ली के राजेंद्र भवन में आयोजित एक समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आई दर्जन भर महिलाओं को "छोटी सी आशा" नामक सम्मान से नवाजा गया।

समारोह में उपस्थिति मिसेज यूनिवर्स रही माया सिंह, नारी शक्ति झारखंड की अध्यक्ष आरती बेहरा और कवयित्री नीतू सिंह राय, प्रज्ञा फाउंडेशन के चेयरमैन आर के सिन्हा, समाचार4मीडिया के डिप्टी एडिटर अभिषेक मेहरोत्रा आदि अथितियों द्वारा समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पूर्व में चयनित विभूतियों कोअलंकृत किया गया।

सम्मानित होने वाले सभी चेहरे अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ठ स्थान रखने वाले थे।जिनमें नोटबंदी के दौरान अपनी माँ की बीमारी को लेकर सुर्खियों में आई उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की बहादुर बेटी एवं सामाजिक कार्यकत्री जूही प्रकाश, आजतक की एंकर शशि शर्मा, लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाने वाली दिल्ली पुलिस की एएसआई किरण सेठी, आरएसएस चीफ मोहन भागवत पर किताब लिखने वाली दोयल बोस, ओके इंडिया की एंकर शशि प्रिया, भोजपुरी गायिका पूजा झा, यूपी के मेरठ की रंगकर्मी जूही त्यागी, काफी संघर्ष के बाद अपनी एड एजेंसी संचालित करने वाली अनामिका सिन्हा, दिल्ली में डीएमएस आरोही की आयोजित रियलिटी शो की फाइनलिस्ट दिव्यांग गायिका नमिता विश्वास और अमेजॉन के लिए मॉडलिंग व जी के लिए अभिनय करने के साथ सामाजिक गतिविघियों में हिस्सा लेने वाली मॉडल रश्मि रूबी वर्मा शामिल रही।

समारोह का आयोजन नंदिनी फाउंडेशन डीएमएस आरोही, चाइल्ड होम, काव्यांजलि और प्रज्ञा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था।

कार्यक्रम के आयोजक एवं वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमर आनंद द्वारा प्रत्येक वर्ष महिलाओं के सम्मान में होने वाला यह अलंकरण समारोह विगत बारह वर्षो से किया जा रहा है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के कुछ दिन पूर्व दिल्ली में हुआ यह कार्यक्रम सकारात्मक सोच के साथ काम करने वालों के लिए उम्मीद की एक किरण लेकर आया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News