भारत एक शांतिप्रिय देश है और अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखना चाहता है : उपराष्ट्रपति



नई दिल्ली, 05 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है उपराष्ट्रपति ने माल्टा गणराज्य के विदेशी मामलों तथा व्यापार संवर्धन मंत्री कारमिलो अबेला से चर्चा की

उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडु ने कहा है कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखना चाहता है। वे माल्टा गणराज्य के विदेशी मामलों तथा व्यापार संवर्धन मंत्री कारमिलो अबेला से चर्चा कर रहे थे जो उनसे आज यहां भेंट करने आए थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रमंडल तथा अंग्रेजी भाषा के उपयोग के संदर्भ में भारत और माल्टा समान विरासत साझा करते हैं। जब माल्टा स्वतंत्र हुआ तो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए। उन्होंने आगे कहा कि भारत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्सुक है। दोनों देशों के बीच लाखों लोग आवागमन करते हैं। लंबे समय से दोनों देशों के बीच का संबंध मजबूत रहा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में भारत तीन लक्ष्यों – सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन (रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म) को ध्यान में रखते हुए तेज प्रगति कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति में जीएसटी, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटीज, स्टार्ट अप इंडिया, एसपिरेशनल इंडिया जैसे पहल रणनीतिक बदलाव ला रहे हैं। माल्टा की वित्तीय कंपनियों के द्वारा निवेश के लिए देश में विभिन्न अवसर मौजूद हैं। तेज आर्थिक विकास के लिए परमाणु ऊर्जा महत्वपूर्ण है। भारत आशा करता है कि माल्टा परमाणु आपूर्ति समूह में भारत की सदस्यता का समर्थन करेगा।

माल्टा के विदेश मंत्री ने उपराष्ट्रपति को माल्टा भ्रमण का आमंत्रण दिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके सुंदर देश की यात्रा कर उन्हें प्रसन्नता होगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News