एम सी महाजन डीएवी महिला कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह



चंडीगढ़, 28 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार 28 फरवरी 2018 को चंडीगढ़ में एम सी महाजन डीएवी महिला कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें एमसी महाजन डीएवी महिला कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करके खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश स्वर्गीय मेहरचंद महाजन के विजन से प्रेरित होकर यह महाविद्यालय महिला शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। पिछले पांच दशकों के दौरान उत्तर भारत में महिला शिक्षा के क्षेत्र में एमसीएम डीएवी कॉलेज ने महान योगदान किया है। राष्ट्रपति ने उम्मीद जाहिर की कि यह महाविद्यालय क्षेत्र में एक आदर्श के रूप में काम करता रहेगा और आने वाले 50 वर्षों के दौरान और प्रगति हासिल करेगा।

राष्ट्रपति ने स्वतंत्र भारत के पहले योजनाबद्ध शहर चंडीगढ़ की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हमारे देश के लिए शहरी योजना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह शहर ‘हरित भारत,’ ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्वस्थ भारत’ का प्रतीक है। उन्होंने चंडीगढ़ के शहरियों और प्रशासकों को उनके योगदान के लिए बधाई दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News