प्रधानमंत्री ने फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया



नई दिल्ली, 25 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु पर मुझे अत्यंत दुःख हुआ है। वे फिल्म उद्योग की जानीमानी हस्ती थीं, जिन्होंने अपने दीर्घकालिक व्यावसायिक जीवन में विविध भूमिकाएं निभाईं और अविस्मरणीय अभिनय किया। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News