---हरिओम पाण्डेय, सिंगरौली, 08 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
(●) उपचार के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का किया प्रबन्ध
जिले के कलेक्टर अपने तेज-तरार अंदाज के लिए जाने जाते है। चाहे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का मामला हो या जनसुनवाई के दौरान फरियादियों के फरियाद पर कार्यवाही का जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी उनपर त्वरित कार्यवाही तो करते ही आए है। इसके साथ श्री चौधरी सभी वर्गों एवं जरूरतमन्दों को योजनाओ के माध्यम से आर्थिक लाभांवित करते आए है। जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी के संज्ञान में बीमार पत्रकार अब्दुल रशीद के बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के माध्यम से खराब किडनी के उपचार हेतु उनको एक लाख रुपये का प्रबंध कर दिया। जिसको लेकर जिला कलेक्टर की खूब सराहना हो रही है।