नई दिल्ली, 08 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
(●) प्रधानमंत्री ने डॉ• जाकिर हुसैन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ• जाकिर हुसैन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत डॉ• जाकिर हुसैन को उनकी जयंती पर याद कर रहा है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान अभूतपूर्व रहा है। उन्होंने एक विद्वान और शिक्षाविद् के रूप में भी अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है।’
(●) राष्ट्रपति ने डॉ• जाकिर हुसैन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ• जाकिर हुसैन की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति, डॉ• जाकिर हुसैन के परिजनों सहित राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों एवं स्टॉफ ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में डॉ• जाकिर हुसैन की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।