खेलो इंडिया स्कूल गेम्स : हॉकी रिपोर्ट



नई दिल्ली, 07 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

स्ट्राइकर सुभानी बेंग्रा ने गोल किया, झारखंड ने पंजाब को 2-1 से हराकर नई दिल्ली में मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में हरियाणा की लड़कियों की हॉकी टीम के साथ मुकाबला किया।

इससे पहले प्रथम सेमीफाइनल में, हरियाणा ने 0-2 से पिछड़ने के बाद मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए प्रमुख दावेदार माने जाने वाले चण्डीगढ़ को 4-3 से हराया। दिलचस्प बात यह है कि पहले लीग मैच में हरियाणा ने झारखंड को 4-2 से हराया था।

सेमीफाइनल में पंजाब और झारखंड की लड़कियों ने तेजी और आक्रामक खेल खेला। यह मैच तनावपूर्ण था क्योंकि दोनों टीमों ने इसको अपनी प्रधानता के लिए खेला। अंत में, झारखंड ने संभावनाओं का लाभ उठाया जबकि पंजाब उन अवसरों का लाभ उठाने से चूक गया। पंजाब का हॉकी में बड़ा हिस्सा रहा है और कई बार उनका वर्चस्व भी रहा है लेकिन झारखंड ने 21 वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली, गेंदरक्षक ने गेंद को रोक कर वापस भेज दिया (1-0)। अंतिम छह मिनट में पंजाब की कप्तान बलजीत कौर ने (1-1) से वापसी की। पंजाब के पास बढ़त हासिल करने के दो अवसर थे लेकिन एक बार गेंद पैनल्टी कॉर्नर में चली गई और जिससे झारखंड को गोल करने का मौका मिल गया।

जबकि झारखंड ने बेहतर प्रदर्शन किया और अंतिम सीटी से तीन मिनट पहले सुभानी ने अपनी टीम के लिए फिर से गोल किया। पंजाब के कोच गुरिन्दर एस सागा ने कहा कि “हमारा हॉकी में बड़ा हिस्सा रहा है, लड़कियों ने अच्छा खेला लेकिन आज हमारा दिन नहीं था”। झारखंड के कोच प्रतिमा बारबा ने लड़कियों की प्रशंसा करते हुए कहा “हम योजना के साथ खेले और इसीलिए हम जीत के हकदार थे”।

सुबह में, चडीगढ़ ने दो गोल की सीरीज गंवा दी क्योंकि हरियाणा विजेता बनकर उभरा। किरनदीप ने 21 वें मिनट को पेनल्टी कॉर्नर में बदल दिया और तीन मिनट बाद अक्षिता यादव ने चंडीगढ़ के लिए 2-0 की बढ़त बना ली। हरियाणा ने तेजी और आक्रामकता के साथ अगले ही मिनट में मंजू के जरिये गैप को कम किया और अंतराल से दो मिनट पहले, कप्तान शर्मिला ने गोल किया। 36 वें और 39 वें मिनट में शर्मिला और अनु के जरिये हरियाणा ने अगले आधे घंटे में चण्डीगढ़ को हराने के लिए दो गोल (4-2) किये। हूटर से चार मिनट पहले अमृतपाल ने गैप को कम किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News