खेलो इंडिया : दिल्ली के बालकों तथा बंगाल की बालिकाओं ने बालीवॉल का स्वर्ण पदक जीता



दिल्ली, 05 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) खेलो इंडिया स्कूली खेलों में दिल्ली के बालकों तथा बंगाल की बालिकाओं ने बालीवॉल का स्वर्ण पदक जीता

पहले ‘खेलो इंडिया’ स्कूली खेलों में सोमवार को दिल्ली के बालकों तथा पश्चिम बंगाल की बालिकाओं ने बालीवॉल का स्वर्ण पदक जीता। पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से पराजित किया। दिल्ली की तरफ से अशोक और साहिल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दिल्ली को दर्शक दीर्घा में बैठे स्कूली बच्चों का जोरदार समर्थन मिला।

लड़कों के वर्ग में केरल ने उत्तराखंड को 3-2 से पराजित कर कांस्य पदक जीता, जबकि लड़कियों के वर्ग में गुजरात ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

पश्चिम बंगाल ने अक्टूबर में आन्ध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल खेल में भी स्वर्ण पदक जीता था। पश्चिम बंगाल की तरफ से टीम की कैप्टन दिलबंगशी तिवारी, तिथि धारा और दिशा घोष ने उत्कृष्ट खेल दिखाए।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News