03 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-19 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया के युवा क्रिकटरों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा ‘हमारे युवा क्रिकेटरों की शानदार उपलब्धि पर पूरी तरह आनन्दित हूं। अंडर-19 विश्व कप जीतने पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां। इस शानदार जीत ने प्रत्येक भारतवासी को गौरवान्वित किया।’