मध्य प्रदेश में बड़े सौर पार्कों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर



नई दिल्ली, 31 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) आईआरईडीए और आरयूएमएसएल ने मध्य प्रदेश में बड़े सौर पार्कों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) और रीवा अल्ट्रा मैगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) ने मध्य प्रदेश में दो बड़े सौर पार्कों के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 100 गीगा वाट की अतिरिक्त सौर क्षमता हासिल करने के लिए रखे गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, विश्व बैंक और आईआरईडीए ने भारत में अल्ट्रा मेगा सौर पार्क के साझा ढांचे के निर्माण के लिए 100 मिलियन अमरीकी डॉलर के प्रस्ताव को रास्ता दिखाया है। विश्व बैंक की ऋण सहायता के अंतर्गत, आईआरईडीए ने मध्य प्रदेश में दो ऐसे सौर पार्कों के निर्माण के लिए आरयूएमएसएल को 210.62 करोड़ रुपये का पहला ऋण देने की मंजूरी दी है। समझौते पर आईआरईडीए के निदेशक (वित्त) एस• के• भार्गव और आरयूएमएसएल के कार्यकारी इंजीनियर अवनीश शुक्ला ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) के अंतरिम महानिदेशक उपेन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

समझौते के नियम और शर्तों में समूची ऋण अवधि के लिए 8.5 प्रतिशत की नियत ब्याज दर, 5 वर्ष तक मूल राशि की अदायगी पर रोक और 20 वर्ष तक ऋण की अदायगी शामिल है।

इस अवसर पर आईआरईडीए के सीएमडी के• एस• पोपली ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्ज मंत्रालय, विश्व बैंक की सहायता और गारंटी शुल्क कम करके 0.5 प्रतिशत करने के लिए डीईए की सराहना की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News