राष्‍ट्रपति ने गुरु रविदासजी के जन्‍म दिवस पर बधाई दी



नई दिल्ली, 30 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(■) राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

एक संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा ‘गुरु रविदास जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूं।’

गुरु रविदासजी एक महान संत थे जिनकी शिक्षाओं में सार्वभौमिक भ्रातृत्‍व और समानता पर बल दिया गया है। उनकी शिक्षा आज अधिक प्रासंगिक है और हमें गरीबों व वंचितों के कल्‍याण के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करता है।

आइए, हम गुरु रविदासजी के जीवन से शक्ति प्राप्‍त करें और एक समावेशी, न्‍यायपूर्ण और सहानुभूति पर आधारित समाज का निर्माण करें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News