नई दिल्ली, 25 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
(■) उपराष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी
उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि इस पर्व से संविधान के प्रति हमारी प्रतिबंद्धता जाहिर होती है और स्वतंत्रता, समानता, भाईचारे तथा सबके लिए न्याय के उच्च आदर्शों के प्रति हमारा विश्वास प्रकट होता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
इस पावन पर्व पर आइये हम सब मिलकर अपने देश की उपलब्धियों का उत्सव मनाएं और एक शांतिपूर्ण, सद्भावपूर्ण तथा प्रगतिशील भारत बनाने में अपने को समर्पित करने का संकल्प लें।’