महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय : राष्ट्रपति ने 66वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया



वडोदरा, 22 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(■) राष्ट्रपति ने वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 66वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 66वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि महाराजा सयाजीराव गायकवाड ने इस विश्वविद्यालय की परिकल्पना क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की थी। उन्होंने डॉ• बी• आर• अम्बेडकर सहित समाज के वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली लोगों को समर्थन एवं प्रोत्साहन दिया था। उस वक्त ऐसी व्यापक दृष्टि रखने वाले बहुत कम लोग थे।

महामहिम राष्ट्रपति ने आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग के छात्रों के लिए अध्यावृत्तियों को संस्थागत बनाने के लिए महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के विकास की दिशा में इस विश्वविद्यालय के छात्रों का योगदान सयाजीराव के आदर्शों के अनुरूप बना रहेगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News