अश्विनी कुमार चौबे द्वारा नेत्रदान का संकल्प



18 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) अंगदान के लिए जन जागृति की नितान्त आवश्यकता : अश्विनी कुमार चौबे

माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने होया इंडिया द्वारा निःशुल्क जांच शिविर में नेत्रदान करने का संकल्प लिया। उनकी घोषणा के बाद उनके साथ सम्मिलित कई लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया और तत्संबंधी क्रियात्मक कार्यवाही की। 206 लोगों ने नेत्र शिविर में नेत्रदान का संकल्प लिया।

होया इंडिया द्वारा आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि होया इंडिया के द्वारा देश में और साउथ एशिया में फार्मा और मेडिकल उपकरणों के क्षेत्र में कई कार्य किए गए है जो उत्कृष्ठ सेवाएं दे रहे है, जिससे सर्जनों और रोगियों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि टेक्नोलोजी के क्षेत्र में जो नित नए आविष्कार हो रहे है उनका लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए।

महर्षि दधीचि का अप्रतिम अंगदान का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि अंगदान के लिए जन जागृति की नितान्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधितों के लिए हम सभी को नेत्रदान करना चाहिए जिससे वे हमारी तरह दुनियां देख सके।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News