11 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शास्त्री जी की पुण्य तिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आने वाली पीढि़यां उनकी निष्पाप सेवा और साहसिक नेतृत्व को हमेशा याद रखेंगी।’