प्रधानमंत्री ने पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में शिरकत की



07 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) प्रधानमंत्री का टेकनपुर में आगमन, पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में शिरकत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मध्य प्रदेश के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी पहुंचे।

इस दौरान पूरे दिन सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति‍यां दी गईं और उपयोगी चर्चाएं हुईं। पिछले तीन वर्षों के दौरान लिए गए निर्णयों पर अमल की स्थिति पर भी एक प्रस्तुति दी गई।

भोजन के दौरान प्रधानमंत्री ने सुरक्षा और पुलिस से जुड़े विशेष मुद्दों पर अधिकारियों के चुनिंदा समूहों के साथ ध्‍यान केंद्रित विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री की बातचीत कुल मिलाकर नौ घंटे से भी अधिक समय तक चली।

इससे पहले अपने आगमन पर प्रधानमंत्री ने बीएसएफ अकादमी में पांच नई इमारतों के उद्घाटन के अवसर पर पट्टिकाओं का अनावरण किया।

चर्चाएं कल भी जारी रहेंगी। दिल्ली के लिए प्रस्थान करने से पहले प्रधानमंत्री कल दोपहर में सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की