सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्‍वच्‍छ भारत को बढ़ावा देंगे



02 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव राजीव कुमार तथा पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय के सचिव परमेश्‍वर अय्यर ने संयुक्‍त रूप से सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्‍थानों के साथ संयुक्‍त वीडियों कांफ्रेंस किया ताकि ग्रामीण स्‍वच्‍छता क्षेत्र में ऋण बढ़ाया जा सके। ऋण संस्‍थान ग्रामीण स्‍वच्‍छता क्षेत्र में घरों, एसएचजी, एमएसएमई, एसएमई आदि को ऋण देने के लिए संकल्‍पबद्ध हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक देश की सभी शाखाओं में उपभोक्‍ताओं के लिए स्‍वच्‍छ भारत मिशन के प्रति योगदान के रूप में स्‍वच्‍छ शौचालय उपलब्‍ध कराने के लिए संकल्‍पबद्ध हैं। पेयजल तथा स्‍वच्‍छता मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग संयुक्‍त रूप से स्‍वच्‍छ बैंक/वित्तीय संस्‍थान पुरस्‍कार गठित करेंगे ताकि स्‍पर्धा प्रक्रिया के जरिए अनुकरणीय योगदान को मान्‍यता मिल सके।

वर्ष 2018-19 में संस्‍थान अपने कारपोरेट सामाजिक दायित्‍व कोष का बड़ा हिस्‍सा स्‍वच्‍छ भारत मिशन को देने पर सहमत हो गए हैं, जिससे पूरे देश में स्‍वच्‍छता प्रयासों में पूंजी लगेगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News